गुरुग्राम में पर्यावरण के प्रति जनजागरण (awareness)के लिए छोटी छोटी सायकिल यात्रा द्वारा समाज को सायकिल के अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया |
सायकिल का प्रयोग जीवन में वैसे ही है जैसे दवा की एक छोटी सी गोली बडी़ से बड़ी बिमारी का इलाज करने में सक्षम होती है|
हमारे जीवन में छोटा सा बदलाव हमारी पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरित बना सकता है|
सायकिल का प्रयोग बढाने से प्रदूषण तो कम कर ही सकते हैं, साथ ही साथ हम प्राकृतिक संसाधनों को भी संरक्षित कर सकते हैं|
इन सीमित संसाधनों के अतिरिक्त दोहन को रोक कर हम अपनी अगली पीढ़ी के लिए अच्छा उपहार छोड़़ सकते हैं|
