- इस सप्ताह”साप्ताहिक श्रम साधना” के अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण गतिविधि मुख़्यत: प्लास्टिक सफाई पर केन्द्रित रही | इसके अन्तर्गत एक पंप हाउस की बेकार पड़ी जमीन जिसमें पेड़ और हर्बल वाटिका लगाई गयी थी, वहां प्लास्टिक कचरे की सफाई की गई और प्लास्टिक को एकत्रित करके प्लास्टिक प्रबंधन के स्थान तक पहुँचा दिया गया | इसके साथ ही साथ पेड़ पौधों की छंटाई निराई की गई और कुछ पेड़ लगाए गए | धीरज यादव कचरा प्रबंधन प्रमुख रोहताश नगर जिला,दिल्ली, योगेश जी जिला संयोजक, रोहताश नगर, अभय , कपिल , संजय बंसल का सहयोग मिला।
