विश्व जल दिवस पर जोधपुर प्रान्त के विभिन्न स्थानों पर सरोवर पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जोधपुर प्रान्त संयोजक आदरणीय कृष्ण गोपाल जी वैष्णव द्वारा सपरिवार सरोवर पूजन किया गया। शहर की कायलाना झील पर स्थित गौरेश्वर महादेव मंदिर में हुवे इस पूजन में भाईसाहब के साथ प्रान्त टोली के जल उपक्रम प्रमुख दिनेश जी सेवग ,प्रचार प्रमुख रामेश्वरी पटेल, सह प्रमुख मणिकांत जी जोशी सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने मंत्रोच्चार द्वारा सरोवर पूजन कर आरती की।
फलौदी के मौखेरी गंवाई तालाब पर विधिवत पूजन कर जल स्तुति की गयी। पंडित मोहन लाल पालीवाल मंत्रोच्चार द्वारा पूजन सम्पन्न करवा कर जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यवाह भंवरलाल जी, हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक मदरुप जी, प्रोढ प्रमुख थिरपालजी ओमप्रकाश, जुगत सिंह करनोत, बजरंग सिंह सहित पर्यावरण प्रहरी उपस्थित रहे।
शिवसर तालाब पर सरोवर पूजन दुग्ध अभिषेक के साथ मंत्रोच्चार के साथ वृक्षमित्र टीम के सभी पर्यावरण प्रहरी सहभागी बने रामसा थानवी, जिला कार्यवाह भंवरलाल, जिला सहकार्यवाह दिलीप सिंह राजपुरोहित ,जयराम गजा, जुगत सिंह करनोत।
बाप के मेगड़ासर सरोवर, लोर्डिया गंवाई तालाब,टेपू गांव के तालाब, बावड़ी कुंडल, ओसवाल गौशाला पर विश्व जल दिवस पर सरोवर पूजन कर जल-संरक्षण संकल्प लिया।
नागौर में कन्या विद्यालय की बालिकाओं द्वारा तलब पर लेजाकर जल स्तुति कर सरोवर पूजन करवाया गया। विद्यार्थियों को जल के महत्व, अनिवार्यता, जल संरक्षण की जानकारी दी गयी।
सिरोही जिले में श्रीमान रमेश नारायण द्वारा सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को सरोवर पूजन के कार्यक्रम से जोड़ा गया। विद्यार्थियों द्वारा विधिपूर्वक पूजन करवाया गया। विद्यार्थियों ने ढोल थाली पर उत्साह से नाचते हुए इस उत्सव में भाग लिया।
मेड़ता शहर में कई कार्यक्रम हुए। अखिल भारतीय पर्यावरण एवं योग संस्थान की ओर से देराणी तालाब की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरे शहर में नल की केप बांटे गए जिससे पानी व्यर्थ ना जाए। शहर के देराणी तालाब में मातृशक्ति ने सरोवर की पूजा की। इस दौरान ताराचंद मारोठिया ने बताया कि हमें जलस्रोतों का उचित संरक्षण करना होगा। भू-जल स्तर बढ़े इसका भी प्रयास करना चाहिए। वर्षा जल के संचय की व्यवस्था भी करनी चाहिए।