यमुना सफाई कर बढ़ाया एक कदम जल संरक्षण की ओर – बृज

पर्यावरण के प्रति सजग रहने वाले लोग अक्सर ही सहायक नदियों की साफ-सफाई का मुद्दा उठाते रहते हैं। नदियों के किनारे बसे तीर्थ स्थानों के दर्शन करने के लिए बहुत सारे सैलानी आते हैं। ऐसे में नदियों को साफ रख पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हमारे समाज में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो इस चुनौती को स्वीकार करते हैं।

ब्रज में यमुना नदी को साफ रखने के लिए एक टोली काम कर रही है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत स्वयंसेवक जल संरक्षण के लिए युवाओं की एक फौज के साथ ब्रज प्रांत में स्थित कैलाश मंदिर घाट पर पॉलिथीन की साफ सफाई की। इसके साथ ही घाटों की सफाई और यमुना की सफाई भी किया।

छोटे-छोटे कामों से ही हम अपने आसपास स्थित नदियों को साफ रख सकते हैं। जैसा ब्रज प्रांत के युवा कर रहे हैं।

हम सभी को ऐसे लोगों से प्रेरणा लेकर पर्यावरण की गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। इन गतिविधियों के जरिए हम सब अपनी आने वाली पीढ़ियों को उपहार के रूप में बहुत कुछ दे पाएंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x