महर्षि बाल्मीकि जयंती पर देव वृक्ष पीपल का वृक्षारोपण

Bihar

महर्षि बाल्मीकि जयंती पर देव वृक्ष पीपल का वृक्षारोपण

19 अक्टूबर 2021, क्यूल, लखीसराय
पर्यावरण भारती द्वारा रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जयंती पर शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लखीसराय के क्यूल रेलवे मैदान परिसर में देव वृक्ष पीपल का पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण का नेतृत्व पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के शैक्षणिक आयाम प्रांत प्रमुख शिक्षक अरविंद कुमार ने किया।
पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ आयाम टोली सदस्य राम बिलास शांडिल्य ने कहा कि भारत देश में महापुरुषों की श्रृंखला है। देश, धर्म, समाज कल्याण हेतु जीवन को न्योछावर करने वालों में संत बाल्मीकि हुए थे। इनके आश्रम में भगवान श्री राम जी के दो पुत्र लव एवं कुश का जन्म हुआ। शिक्षा एवं दीक्षा प्राप्त करने के बाद महर्षि बाल्मीकि रामायण की रचना किए और लव कुश के द्वारा भगवान श्री राम जी के दरबार में प्रथम बार गायन हुआ। आज भी हम सब भारतीयों के लिए भगवान श्री राम जी का जीवन प्रेरणादाई है। अतः ऐसे महापुरुष के जन्मदिन पर देव वृक्ष का पौधारोपण मानव के लिए लाभकारी है। प्राकृतिक ऑक्सीजन के साथ-साथ छाया एवं पक्षियों का निवास देव वृक्ष पीपल पर भविष्य में होगा। अतः हम सब मानव को देव वृक्ष सार्वजनिक स्थानों पर लगाना चाहिए।
आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के शिक्षक अवनीश कुमार, शिक्षक अरविंद कुमार, अशोक शर्मा, अवकाश प्राप्त डाक अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अमरेंद्र सिंह, रामचंद्र यादव, किशोर कुमार , रवि कुमार, बिंदेश्वर, हरि कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार इत्यादि ने भाग लिए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Gopal Arya
Gopal Arya
1 year ago

सामाजिक समरसता का अनुकरणीय प्रयास

1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x