पौधारोपण ब साफ सफाई

पार्क ब अस्पताल की की सफाई।

पर्यावरण सरंक्षण गतिविधि प्रांत हिमाचल प्रदेश के जिला नालागढ़ बद्दी के निकट बुटोली कला पार्क में 2 अक्टूबर 2021 को पॉलिथीन मुक्त अभियान के पहले दिन पार्क की सफाई की तथा पौधारोपण किया। जिला पर्यावरण प्रमुख पंकज ठाकुर की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर शामिल हुए वही कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ मुकेश मल्होत्रा ने की। शुरुआत में नन्हे बच्चों ने पौधे लगाए और उसके बाद हर पर्यावरण प्रहरी ने एक एक पौधा लगाया। नालागढ़ नगर पर्यावरण प्रमुख श्री प्रेम शर्मा ने प्रकृति व पर्यावरण पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलिथीन) ब कचरा को एकत्रित कर बनाए इको ब्रिक्स के माध्यम से सिंगल यूज़ पॉलिथीन के प्रयोग की विधि बताई। भारतीय उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में जल को लेकर बड़ा संकट आने लगा है इसलिए हमें प्राचीन को बावरियों के अलावा वर्षा ऋतु जल सरंक्षण संवर्धन के अलावा वाटर रिचार्ज पर प्रयास करना होगा। डॉ मुकेश ने कहा की अब पर्यावरण सरंक्षण हमारे दैनिक कार्य का स्थाई हिस्सा होना चाहिए। कार्यक्रम में करीब दो दर्जन पौधे भी हिमुडा भटोली पार्क में लगाए गए। इस आयोजन में लघु उद्योग भारती के सदस्य के अलावा और भी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x