पर्यावरण चेतना अभियान (साइकिल यात्रा) ब्रजप्रांत
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर १२ जनवरी २०२२ को ब्रजप्रांत उत्तर प्रदेश में जन जागरण हेतु प्रांत के सभी जिलों में मंडल से लेकर जिले तक और बस्ती से लेकर महानगर तक एक जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे पर्यावरण के प्रति लोगो का दृष्टिकोण संवेदनशील बने और लोग जल,वायु,पृथ्वी,आकाश और अग्नि जैसे पंचतत्व जिनसे मानव शरीर की रचना है उनका संरक्षण कर स्वच्छता पर अधिक से अधिक ध्यान दे पॉलीथीन के इस्तेमाल को न करें या कम से कम करें जिससे की हमारा आने वाला कल प्रदूषण रहित हो । चूंकि साइकिल एक इकोफ्रेंडली व्हीकल है इसलिए इस यात्रा में साइकिल के द्वारा संदेश दिया गया की अधिक से अधिक हमें आस पास जाने के लिए ऐसे साधनों का प्रयोग करना चाहिए। ब्रज प्रांत के हर जिले में इस यात्रा में महिलाएं पुरुष युवाओं ने बड़े जोश के साथ सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण की सपथ की ,इसमें नन्हे नन्हे बालको ने भी हिस्सा लिया और अपनी ट्राई साइकिल चला कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
धन्यवाद।
धर्मेंद्र सचान
प्रांत प्रचार प्रमुख (ब्रजप्रांत)