प्रेस विज्ञप्ति,
बांस से जीवन उपयोगी सामग्री बनाते हुए ग्रामीण कलाकार
16 नवंबर 2021, बुध नगर, लखीसराय, बिहार
बिहार राज्य में बांस के पौधों से जीवन उपयोगी सामग्री बनाने का कार्य प्राचीन काल से चला आ रहा है। खेती के समय में किसान फसल को खेतों से घर में लाने के लिए बांस के पतले भाग से बन्धन में उपयोग किया जाता है।
छठ पर्व में बिहार राज्य में बड़े पैमाने पर कलाकारों द्वारा बांस का सूप, टोकरी इत्यादि बनाए जाते हैं।
शादी विवाह के शुभ अवसर पर मंडप बनाने में एवं सजावट में बांस का उपयोग किया जाता है।
केन्द्र सरकार ने भी बांस को काटने की स्वीकृति दिया है। उससे बांस निर्मित कई प्रकार के सामग्री तैयार होंगे। सरकार ने बांस निर्मित सामानों बिक्री हेतु बाजार उपलब्ध कराने की बात कही है। इससे हस्तकला में कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।
बुद्ध नगर के कलाकार श्रीमान सकलदेव मुनि जी से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शांडिल्य ने संपर्क कर उनसे बातचीत किए एवं उनका उत्साह बढ़ाएं।
ग्रामीण कलाकार ने बनाया जीवन उपयोगी सामग्री
Subscribe
Login
0 Comments